आज गुरू देव होंगे वक्री जाने? किस राशि पर करेंगे धनवर्षा किसकी होगी शादी
चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन शुकरवार 9 मार्च 2018 को सुबह 10 बजकर 17 मिनट से गुरू देव तुला राशि मे वक्री हो रहें है ज्योतिर्विद पंडित कपिल जोशी वताते है की गुरू देव 10 जुलाई 2018 की रात्रिर 22.32 मिनट तक वक्री अवस्था मे रहेंगे गुरू देव का यह वक्री काल चार महिने एक तक रहेगा इस समय मिथुन मेष धनु राशिवालों के लिए यह समय विशेशफलदायक रहेगा । जानिए आपकी राशि में क्या होगा इसका असर।
मेष राशि
गुरु का पूर्ण सप्तम द्ष्टि में है। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी सारी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएंगे, आगे चलकर इसका फायदा होगा। कारोबार में बदलाव की संभावनाएं हैं। विदेश में नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, सफलता मिलेगी।
वृष राशि
इस राशि में गुरु षष्टम दृष्टि में है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में ज्यादा अच्छे से होगा। घर में सुख सुविधा का नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार होंगे। वर्किंग लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। केसर का तिलक लगाएं, बिगड़े काम बनेंगे।
मिथुन राशि
गुरु का पूर्ण नवम द्ष्टि में है। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा। लवमेट्स के लिेए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के रूके काम बनेंगे। अपना बिजनेस अकेले करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, खुशियां मिलेंगी।
कर्क राशि
इस राशि में गुरु चतुर्थ बाव में है। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। आपकी लव लाइफ बहुत ही रोचक और सुखमय रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर मिलेंगे। अगर आप जॉब स्विच करना चाह रहे हैं तो आज से तैयारी शुरू कर दें। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि में गुरु तृतीया भाव में है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। ऑफिस में जूनियर्स आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। उच्च अधिकारी आपके कौशल की तारीफ करेंगे। छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, कहीं लॉंग ड्राइव पर जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कन्या राशि
इस राशि में गुरु द्वितिया भाव में है। ऑफिस में प्रमोशन का योग है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आप किसी रिश्तेदार से मिलने जाएंगे, साथ में बाहर डिनर करने जाने का प्लान बन सकता है। इस राशि के स्टूडेन्ट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। आपको प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकता है। मंदिर में पूजा-पाठ करें, मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि
इस राशि में गुरु वक्री है। जिससे बहुत ही कम नुकसान होगा। किसी काम को शुरू करने की सोच रहे है तो आज कर सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में धानलाभ का योग है । सेहत के प्रति सावधानी बरतें। ऑयली चीजें खाने से बचें। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पेंडिंग पड़े केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि में गुरु द्वादश भाव में है। जिससे छोड़ी हानि हो सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप से आपको फायदा होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिलेगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताएंगे। अपार खुशियां मिलेंगी। मैकेनिकल इंजीनियर्स को मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। लवमेट से कोई गिफ्ट मिल सकता है। मंदिर में माथा टेकें, सफलता के मार्ग खुलेंगे।
धनु राशि
इस राशि में गुरु एकादश में है। जिससे आपको हानि होगी। आप अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आप कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। ऑफिस में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि
आपकी राशि के लिए गुरु दशम है और वक्री होने की वजह से आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे, आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में मनचाही सफलता हासिल होगी। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। रिसर्च से जुड़े छात्रों को शोध में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है। चिड़ियों को दाना डालें, संतान सुख मिलेगा।
कुंभ राशि
गुरु की पंचम दृष्टि राशि पर बनी हुई है, गुरु के वक्री होने से उसका प्रभाव कम हो सकता है। पूरा दिन घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपको कोई गुडन्यूज मिलेगी। आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें । रेड लाइट जंप करने पर फाइन देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेडिकल के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल पर ध्यान दें। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, कार्य सफल होंगे।
मीन राशि
इस राशि से आठवां गुरु वक्री होने से राहत महसूस होगी। कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। आज आप कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। सोसाइटी में आपको बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। नए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। घर में पौधा लगाएं, पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
Comments