Posts

Showing posts from January, 2021

आज है मकर संक्रांति,जानिए! क्यों मनाई जाती ?

Image
 भारतवर्ष में आखिर क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति आइए जानते हैं इसके विषय में कुछ रोचक तथ्य सूर्य संक्रांति में मकर सक्रांति का महत्व ही अधिक माना गया है। - इस वर्ष 14 जनवरी 2021 दिन बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पर्व देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा सूर्य देव प्रातः 8:00 बजे कर 10 मिनट के बाद मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं  ज्योतिर्विद् पंडित   कपिल जोशी   ने बताया कि . मकर संक्रांति का अर्थ : मकर संक्रांति में 'मकर' शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि 'संक्रांति' का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं। चूंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इस समय को 'मकर संक्रांति' कहा जाता है।   वर्ष में होती है 12 संक्रांतियां : पृथ्वी साढ़े 23 डिग्री अक्ष पर झुकी हुई सूर्य की परिक्रमा करती है तब वर्ष में 4 स्थितियां ऐसी होती हैं, जब सूर्य की सीधी किरणें 21 मार्च और 23 सितंबर को विष