Posts

Showing posts from December, 2023

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त 2023

Image
ज्योतिर्विद पंडित कपिल जोशी ने बताया कि शास्त्र के अनुसार इस वर्ष विक्रम संवत्सर 2080   कार्तिक मास कृष्ण पक्ष स्वाति नक्षत्र तुला राशि  चंद्रमा अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया जाएगा श्री महालक्ष्मी पूजन एवं दीपावली का महापर्व कार्तिक अमावस में प्रदोष काल एवं अर्धरात्रि व्यापिनी हो तो विशेष रूप से शुभ होती है प्रस्तुत वर्ष कार्तिक अमावस 12 नवंबर रविवार 2023  को दोपहर 14 घंटे 45 मिनट बाद प्रदोष कॉल   निशीथ काल   महा निशीथ काल व्यापिनी   दीपावली पर 12 नवंबर रविवार 2023  के दिन ही होगा संध्याकाल दीपावली पर स्वाति नक्षत्र सौभाग्य योग तुला राशि चंद्र तथा अर्धरात्रि व्यापिनी अमावस्या युक्त होने से विशेष एवं शिलांग्या रहेगी   दीपावली दिन के कृत्य इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक कृतियों से निवृत हो पितृ गण तथा देवताओं का पूजन करना चाहिए संभव हो तो दूध दही और घृत से पितरों का पूजन करना चाहिए यदि संभव हो तो एक भक्त उपवास कर गोधूलि बेला में अथवा   2 अथवा 5 स्थिर लग्न में  श्री गणेश कलश  मातृका एवं गृह पूजन पूर्वक भगवती लक्