आज दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त एवं विधि

(नोट: (1) चर, लाभ, अमृत और शुभ की चौघड़ियां ग्राह्य होती हैं। (2) 25 बजे का अर्थ अर्द्धरात्रि 1 बजे से है तथा 30 बजे का अर्थ आगामी दिन प्रातः 6 बजे से है।)

​विशिष्ट मुहूर्त समय

​(1) प्रदोष काल

  • ​8 नवम्बर, 2026 ई. को जालन्धर एवं निकटवर्ती नगरों में सूर्यास्त सायं 17 मि.-55 मि. से लेकर 20 मि.-41 मि. पर्यन्त 20 मि.-11 मि. तक प्रदोषकाल व्याप्त रहेगा।

  • ​प्रदोष काल आरम्भ: 17 मि.-30 मि. से ही 'शुभ' की चौघड़िया 19 मि.-11 मि. तक रहेगी। तदुपरान्त 'अमृत' चौघड़िया भी शुभ है।

  • ​अतः 17 मि.-30 मि. से ही श्रीगणेश-लक्ष्मी पूजन प्रारम्भ कर लेना चाहिए। इसीकाल में दीपदान, श्रीमहालक्ष्मी-पूजा, कुबेर-पूजन, बही-खाता पूजन, धर्म एवं गृह-स्थलों पर दीप प्रज्वलित करना, ब्राह्मणों तथा अपने आश्रितों को भेंट, मिष्ठानादि बाँटना शुभ होगा।

​(2) निशीथ काल

  • ​8 नवम्बर, 2026 ई. को जालन्धर व समीपस्थ नगरों में निशीथकाल रात्रि 20 मि.-11 मि. से 22 मि.-52 मि. तक रहेगा।

  • ​निशीथकाल में 22 मि.-03 मि. तक 'मिथुन' लग्न फिर 22:03 से 24 मि.-26 मि. तक 'कर्क' लग्न भी प्रशस्त है।

  • ​निशीथकाल में भी 'अमृत' तथा 'चर' की चौघड़ियों का समावेश 20 मि.-33 मि. तक रहेगा।

  • ​अतएव इस बार 'प्रदोषकाल' से प्रारम्भ होकर 22 मि.-33 मि. तक का समय अत्यन्त शुभ और सिद्धिकारक रहेगा। धर्मनिष्ठ लोगों को इस समय तक अपने पूजन कार्य समाप्ति की ओर बढ़ाने चाहिए। इस अवधि में श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र तथा लक्ष्मी-स्तोत्रादि मन्त्रों का पाठ करना चाहिए। ध्यान रहे! 22 मि.-33 मि. से 'रोग' की चौघड़िया प्रारम्भ हो जाएगी।

​(3) महानिशीथ काल

  • ​रात्रि 22 मि.-52 मि. से अर्द्धरात्रि 25 मि.-33 मि. तक महानिशीथ काल रहेगा।

  • ​इस समयावधि में 'रोग' तथा 'काल' की चौघड़ियां इतनी शुभ नहीं हैं। अतएव जो भी स्तोत्र, पाठ आदि प्रदोष/निशीथकाल में ही प्रारम्भ कर लेने चाहिए। इस अवधि में केवल उपासना, तन्त्रादि क्रियाएं, विशेष काम्य-प्रयोग, तन्त्र-अनुष्ठान, साधनाएं एवं यज्ञादि किए जाएँ।

  • ​अतएव इनका प्रारम्भ प्रदोष/निशीथकाल में पहले ही कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीगरुड़ पुराण प्रथम अध्याय

चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025