Posts

Showing posts from September, 2021

कल से आरंभ होंगे पितृपक्ष जाने!विशेष तिथियां एवं महत्व ?

Image
ज्योतिर्विद्   पंडित कपिल जोशी के अनुसार हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। पितृ पक्ष के 16 दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उन्हें श्राद्ध और तर्पण दिया जाता है। रमान्यता है पितृगण हमारे लिए देवता तुल्य होते हैं इस कारण से पितृ पक्ष में पितरों से संबंधित सभी तरह के कार्य करने पर वे हमें अपना आशीर्वाद देते हैं। मान्यता है पितर के प्रसन्न होने पर देवतागण भी हमसे प्रसन्न होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों का तर्पण नहीं करने हम पर पितृदोष लगता है। पितृ पक्ष का आरंभ आश्विन मास महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है। इस वर्ष पितृपक्ष 20 सितंबर से शुरू होकर 06 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा।  आइए जानते हैं पितृपक्ष 2021 की प्रमुख तिथियां ... पूर्णिमा श्राद्ध - 20 सितंबर प्रतिपदा श्राद्ध - 21 सितंबर  द्वितीया श्राद्ध - 22 सितंबर  तृतीया श्राद्ध - 23 सितंबर  चतुर्थी श्राद्ध - 24 सितंबर  पंचमी श्राद्ध - 25 सितंबर  षष्ठी श्राद्ध - 27 सितंबर  सप्तमी श्राद्ध - 28 सितंबर  अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर नवमी श्राद्ध - 30 सितंबर  दशमी श्राद्ध - 1 अक्तूबर  एका