नव वर्ष 2021 का राशिफल
इस वर्ष विक्रमी संवत सर 2077 मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष द्वितीय तिथि को नव वर्ष 2021 का शुभ आरंभ होने जा रहा है हम श्रीहरि नारायण भगवान जी से प्रार्थना करते हैं कि यह आने वाला वर्ष आप सभी के लिए सुख समृद्धि से भरपूर हो हमारी तरफ से आप सभी पाठकों को नव वर्ष की मंगल कामनाएं जय श्रीहरि महीने की 1 तारीख यानी कि 1 जनवरी 2021 को ग्रहों की स्थिति में सबसे अच्छी बात है वो है चंद्रमा और मंगल का स्वग्रही होना। चूंकि सूर्य की एक निश्चित चाल है इसलिए वो धनु राशि में ही पाए जाते हैं। बुध भी धनु राशि में हैं, एक सकारात्मक स्थिति है। गुरु और शनि का संयोग मकर राशि में अच्छा नहीं माना जाएगा लेकिन त्वरित लाभ देने वाले जो ग्रह हैं मंगल, चंद्रमा, सूर्य और बुध की पोजिशन
मेष-उतार-चढ़ाव चलेगा लेकिन संप्रभुता वाले व्यक्ति रहेंगे आप। कुछ कर गुजरने की शक्ति, साहस पूरे वर्ष रहेगा। इसका अनुकूल आपको रिजल्ट मिलेगा। व्यवसायिक लाभ, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम की स्थिति नरम-गरम, स्वास्थ्य ठीक-ठाक दिखाई पड़ रहा है। यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप सूर्यदेव को जल दें। कोई भी लाल वस्तु आपके पास रहेगी तो अच्छा र
वृषभ-स्थिति पिछले साल की अपेक्षा अच्छी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। पिछले साल भी बहुत खराब स्थिति आपके लिए नहीं थी लेकिन थोड़ा सा व्यवधान जरूर था। इस साल कोई व्यवधान नहीं रहेगा। आप आगे बढ़ेंगे। गणेश जी की वंदना करें, हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-स्थिति थोड़ी नरम-गरम । थोड़ी शुभता में कमी, गुरु का मकर में प्रवेश आपके लिए अच्छा नहीं है। पारिवारिक जीवन को संभाल करचलें। स्वास्थ्य ठीक चलेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही। पीली वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु की अराधना करें। मां काली की सेवा, वंदना जारी रखें।
कर्क-स्थिति बहुत अच्छी दिखाई पड़ रही है। नव सम्बन्ध, नव प्रेम का आगमन हो सकता है। जीवन में कठिनाइयों के साथ तरक्की दिख रही है। स्वास्थ्य भी अच्छा दिखाई दे रहा है। बस उदर रोग, मूत्र रोग का ध्यान रखना है। पानी नियमित, सही ढंग से और पर्याप्त मात्रा में लें। आपको बजरंग बली से जुड़ना चाहिए। उनकी अराधना करते रहें।
सिंह-अच्छा कहा जाएगा। संतान पक्ष पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति में कुछ कड़वाहट न आने पाए, इसका ध्यान दें। किसी नकारात्मक व्यक्ति की तरफ आकर्षित होकर न चले जाएं जो आपके लिए नुकसानदेह हो। आपका स्वास्थ्य और व्यापार सही चलता रहेगा। कोई जोखिम वाली बात नहीं। आपको गुरु मंत्र, ॐ बृं बृहस्पतये नम: का जाप करें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-जीवन में बदलाव की ओर जा रहे हैं। प्रेम और संतान के आचरण-व्यवहार में बदलाव का अनुभव करेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। शारीरिक स्थिति भी आपकी सही चलेगी। आपको शनिदेव की अराधना करनी चाहिए। शनिमय बने रहें। सब अच्छा होगा।
तुला-अच्छी स्थिति । घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाना है। तू-तू, मैं-मैं से बचना चाहिए। घर में थोड़ी हाइपर स्थिति रहेगी। इस पर सामंजस्य बिठाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं।व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही। शनिदेव की अराधना करें। शनिदेव का दर्शन करना, उनकी अराधना रोज करना।
वृश्चिक-पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम लाभ भी दिलाएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। मध्यम वर्ष दिख रहा है। कोई भी पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करें।
धनु-स्थिति ठीक कही जाएगी। वाणी प्रधान करने वालों के लिए, लौह पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के लिए अच्छा समय है। निवेश बहुत सोच-समझकर करना, पैसे डूब सकते हैं। स्वास्थ्य, आर्थिक क्रिया पर ध्यान दें। संतान पक्ष अच्छा है। रिश्तों में थोड़ी खटास आने के संकेत, कुटुम्बीजनों से न उलझें। नीली वस्तु का दान करें।
मकर-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खासकर मधुमेह वाले। वजन आपका बढ़ सकता है। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है। व्यवसायिक स्थिति आपकी अच्छी चलेगी। शारीरिक स्थिति मध्यम होगी। आपको आदत डालनी चाहिए, मां काली के दर्शन की। हमेशा, एक आदत में डाल लें। कोई सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ-खर्चों से परेशान होंगे। यद्यपि कि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च इतना होगा कि कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार चलता रहेगा। कोई नुकसान नहीं, कोई जो खर्च की बात हो रही है, वो निवेश होगा और सही निवेश होगा। पीली वस्तु का दान करें। भगवान गणेश वंदना करें
मीन-दोहरे रास्तों से पैसे आएंगे। आर्थिक क्रिया आपकी अच्छी चलेगी। पैसे-रुपए से कोई समस्या नहीं आएगी आपको। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार आपका चलता रहेगा। निरंतरता में रहेगा। शिवमय हो जाइए। भगवान शिव को जल देना, दर्शन करना अच्छा रहेगा।
ज्योतिष एवं धर्म से संबंधित रोचक जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ते रहें
ज्योतिर्विद् पंडित कपिल जोशी
Sangrur .Pb 148001
Mob. 9814836930
7986237982
Comments