जानिए इस वर्ष सोमवती अमावस्या एवं महत्व

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ऐसा संयोग साल में 2 या कभी-कभी 3 बार भी बन जाता है। इस अमावस्या को हिन्दू धर्म में पर्व कहा गया है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान करने से कई यज्ञों का फल मिलता है। सोमवती अमावस्या पर तीर्थ स्नान करने से कभी खत्म नहीं होने वाला पुण्य प्राप्त होता है
महाभारत के दौरान भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया है महत्व

महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा। ऐसा भी माना जाता है कि स्नान करने से पितर भी संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन कोई तीर्थ स्नान न कर सके तो घर पर ही पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर नहाने से भी इसका पुण्य फल मिलता है।
इस वर्ष 8 अप्रैल 2024 को चैत्र सोमवती अमावस्या 2 सितंबर 2024 को भाद्रपद सोमवती अमावस्या एवं 30 दिसंबर 2024 को सोमवती अमावस्या घटित होने जा रही है वर्ष में यह सोमवती अमावस्या तीन बार घटित होगी 
र्म एवं ज्योतिष से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल धर्म एवं ज्योतिष को सब्सक्राइब एवं फॉलो कर सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025

कल से आरंभ होंगे पितृपक्ष जाने!विशेष तिथियां एवं महत्व ?

जानिए ! पितृपक्ष में श्राद्ध किस दिन कौन सा श्राद्ध करें ?