13 फरवरी को बन रहा है बुधादित्य राजयोग जाने। किस राशि का होगा भाग्य उदय?
ज्योतिर्विद् पंडित कपिल जोशी के अनुसार ज्योतिष एक विज्ञान।है। और इसी विज्ञान के ज्ञान के माध्यम से। हम समय-समय पर भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करके अपना वर्तमान सुरक्षित कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों से हम भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के विषय में अपने लेखों के द्वारा आप लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित करते आ रहे हैं।
आज हम बात करने जा रहे हैं सूर्यदेव के राशि परिवर्तन के विषय में सूर्य देव 13 फरवरी 2020 को।अपनी राशि परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कुंभ राशि में सूर्य देव 3:17 शाम पर आएंगे और सूर्यदेव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। ज्योतिर्विद् पंडित कपिल जोशी के अनुसार। सूर्य देव कुंभ राशि में। बुद्ध के साथ बुधादित्य योग बनाते हैं। विशेषकर 8 राशियों के लिए सहज योग शुभ फलदायक रहेंगे। सूर्य देव का कुंभ राशि में प्रवेश कई राशि वालों के लिए शादी के शुभ संकेत देने वाला धन संपत्ति विद्या बुद्धि एवं पुत्र प्रदान करने वाला एवं विदेश यात्रा। में रुचि रखने वालों के लिए अच्छे निर्णायक संदेश लेकर आने वाला है। तो जानते हैं सूर्यदेव आपकी राशि में किस प्रकार राजयोग देने जा रहे हैं? सबसे पहले हम बात करते हैं
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए। सूर्य बुध का बुध आदित्य राज योग बड़ा ही अच्छा फल देने वाला है। मेष राशि वाले जातकों के लिए विद्या बुद्धि में उन्नति के योग हैं। पंडित कपिल जोशी जी के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। कॉन्पिटिशन के एग्जाम में भी उनकी सफलता प्राप्त होने के योग हैं।
वृष राशि
अब हम बात करते हैं काल पुरुष की दूसरी राशि वृष राशि की। वृष राशि के लिए यह बुधादित्य राजयोग बड़ा ही फलदायक साबित होने वाला है। साबित होने वाला है व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं घर भूमि खरीदने के अच्छे शुभ अवसर प्राप्त होंगे। अपनी मेहनत से लग्न से आप अपने कारोबार में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
मिथुन राशि।
मिथुन राशि। का स्वामी बुध है और सूर्य देव। मिथुन राशि के तृतीय भाव जाने के पराक्रम भाव में बुध के साथ बुध आदित्य योग बना रहे हैं। एक प्रकार से यह बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं दूसरी प्रकार से खलयोग का भी निर्माण हो रहे हैं। लेकिन इस योग का महत्त्व अधिक बढ़ जाता है दोनों योगो के कारण यह मिथुन राशि वाले जातक अपनी मेहनत से अपने कर्म से भाग्य उदय करेंगे उनकी मेहनत रंग लाएगी और इनको मनोवांछित फल प्राप्त होंगे। मिथुन राशि वाले जातक जो विदेश यात्रा। करना चाह रहे हैं या किसी कारणवश उनके विदेश जाने में। रुकावट आ रही है इस समय के दौरान। विदेश जाने के योग बनेंगे।
कर्क राशि
तो आइए अब हम बात करते हैं कर्क राशि की कर्क राशि इसका स्वामी वैसे तो चंद्रमा है परंतु। कर्क राशि पर बुध आदित्य राज योग का प्रभाव कोई अच्छा साबित नहीं होने जा रहा है। क्योंकि इस समय इस राशि वालों के। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्राएं अधिक होंगी व्यर्थ की भागदौड़ होगी
सिंह राशि।
आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के विषय में। सिंह राशि के लिए बुधादित्य राजयोग बड़ा ही सार्थक परिणाम देने वाला है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी जिन बालक बालिकाओं के विवाह में किसी न किसी प्रकार से रुकावट पड़ रही है। व्यवधान पड़ रहे हैं उनकी शादी होने के योग हैं। खुशियां मनाने की तैयारी करें घर में शहनाई बजने वाली है। मनोवांछित फल प्राप्त होने वाले हैं सूर्यदेव को रोज नमस्कार करें।
कन्या राशि।
अब हम बात करते हैं कन्या राशि की। कन्या राशि में। सूर्य बुध का यह योग कोई अच्छे परिणाम देने वाला नहीं है। आपकी राशि से। बुधादित्य योग छठे भाव में बन रहा है और जिसके कारण आपको खर्च भागदौड़ और शारीरिक परेशानी मानसिक परेशानी के योग बनते हैं। आपको चाहिए कि आप सूर्य देव की उपासना करें और सूर्य को रोज जल दें यह 1 महीना आपके लिए शुभ फलदायक नहीं है। अशुभ फल की शांति एवं शुभ फल की प्राप्ति के लिए सूर्य देव के निमित्त हवन करें। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें आप किसी। अनाथालय में वृद्ध आश्रम में भोजन का दान भी कर सकते हैं यह भी आपके ग्रह के बुरे प्रभाव को नष्ट करेगा सुबह उठकर। प्रातः काल। अपने माता पिता जी के चरण स्पर्श कीजिए। इससे भी सूर्यदेव के द्वारा दिए गए बुरे प्रभावों का नाश होता है।
तुला राशि।
तुला राशि वाले जातकों के भाग्य में उन्नति होगी एवं उनको कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी इस समय वह जो भी कार्य करेंगे उसमें उनको धन लाभ प्राप्त होगा एवं उनका भाग्य सदैव उनका साथ देगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
।
वृश्चिक राशि।
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए। बुधादित्य राजयोग। काफी अच्छा फल देने वाला है। पिछले कुछ समय से उनके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में विशेष उन्नति के योग हैं।
धनु राशि।
बात करते हैं धनु राशि वाले जातकों की। धनु राशि वाले जातकों के शादी के योग। अच्छी आ रहे हैं जिन लड़के लड़कियों की शादी पिछले कुछ समय से लंबित पड़ी है। अब उनकी शादी की शहनाई बजने वाली है और कई लड़के लड़कियां जो विदेश जाने की इच्छा करते हैं। उन्हें विदेश जाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि।
मकर राशि वाले जातक विशेष तौर पर ध्यान रखें। कि वह किसी नए कार्य में। धन निवेश ना करें। उन्हें धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति को। यह सगे संबंधी को धन उधार ना दें वापस आने के योग कम ही है। मकर राशि वाले जातक विशेष तौर पर धन के लेनदेन। से संबंधित बातों का deविशेष तौर पर ध्यान रखें इस एक महीने। इस समय के दौरान आप किसी भी। कागज पर गवाही न दें। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय विशेष रुप से ध्यान रखें आपके साथ धोखा हो सकता है।
कुंभ राशि।
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग। बहुत ही मान सम्मान। मनोवांछित फल प्राप्ति वाला एवं। मधुर संदेश लेकर आया है। आपके घर में। शादी की शहनाई बज सकती है। भाग्य साथ देगा। धन के आने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए स्वर्ण। तुल्य है। इसका सदुपयोग करें।
,
मीन राशि।
बात करती है मीन राशि की मीन राशि वाले जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत अच्छा प्रभाव लेकर नहीं आया है। उन्हें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। व्यर्थ के खर्च एवं भागदौड़ से अपने आप को बचाएं। रोग चोट लगने के योग हैं। कोर्ट कचहरी। के चक्कर लगाने भी पढ़ सकते हैं।
सभी पाठकों के लिए
इस बात का ध्यान रखना परम आवश्यक है। की। शुभ फल की प्राप्ति एवं अशुभ फल की शांति के लिए सूर्य नारायण भगवान। के मंत्रों। का जाप। अवश्य करें। आप सुबह सूर्य भगवान को नियमित रूप से। जल अर्पण करें और ध्यान रखें। जल धरती पर मत गिरे।
इस बात का ध्यान रखना परम आवश्यक है। की। शुभ फल की प्राप्ति एवं अशुभ फल की शांति के लिए सूर्य नारायण भगवान। के मंत्रों। का जाप। अवश्य करें। आप सुबह सूर्य भगवान को नियमित रूप से। जल अर्पण करें और ध्यान रखें। जल धरती पर मत गिरे।
Comments